अल्कराज ने सिनर को हराकर जीता इटालियन ओपन


अल्कराज ने सिनर को हराकर जीता इटालियन ओपन

18 मई को कार्लोस अल्कराज ने इटालियन ओपन के फाइनल में जैनिक सिनर को 7-6 (7/5), 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह इस सीजन में उनका तीसरा खिताब है। इस जीत के साथ वह वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मोंटे कार्लो की जीत के बाद यह उनका इस साल का दूसरा मास्टर्स 1000 खिताब है।

सिनर की 26 मैचों की जीत का सिलसिला भी इसी हार के साथ टूट गया। पिछली बार भी अल्कराज ने उन्हें चाइना ओपन के फाइनल में हराया था। 2024 की शुरुआत से सिनर को टूर फाइनल में हराने वाले अल्कराज इकलौते खिलाड़ी हैं।

जैस्मीन पाओलिनी ने रचा इतिहास

जैस्मीन पाओलिनी ने इटालियन ओपन में सिंगल्स और डबल्स दोनों खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने सारा एरानी के साथ मिलकर डबल्स खिताब अपने नाम किया और सिंगल्स में कोको गॉफ को हराकर 1985 के बाद रोम में सिंगल्स खिताब जीतने वाली पहली इटालियन महिला खिलाड़ी बनीं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे