21 सितंबर- एयर मार्शल ए.पी. सिंह वायु सेना प्रमुख बने।
देश की तीनों सेनाओं में एक अद्भुत संयोग बना है। इनकी कमान अब तीन सहपाठियों के हाथों में होगी। हाल ही में एयर मार्शल एपी सिंह को वायुसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एपी सिंह के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। वहीं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ पढ़ाई की है। अब थलसेना, नौसेना और वायुसेना की कमान इन्हीं तीनों सहपाठियों के हाथ में होगी। खास बात यह है कि तीनों सेना प्रमुखों की नियुक्ति पिछले पांच महीनों के भीतर की गई है।
Useful Links
Latest News
Blog



