देवी अहिल्याबाई होल्कर: राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की प्रतीक - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


देवी अहिल्याबाई होल्कर: राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की प्रतीक - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं। समाज में बड़ा परिवर्तन लाने वाली लोकमाता देवी अहिल्या को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्होंने कहा कि “जो कुछ भी हमें मिला है वह जनता द्वारा दिया गया ऋण है – जिसे हमें चुकाना है।”

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार “नागरिक देवो भवः” के मंत्र के साथ शासन चला रही है।

लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती हम सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा है और यह राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भागीरथ प्रयासों में योगदान देने का अवसर भी है।

महिला नेतृत्व को विकास की धुरी बनाना

सरकार महिला-नेतृत्व विकास को आगे बढ़ा रही है। देश में गरीबों के लिए बनाए गए चार करोड़ से अधिक घरों में अधिकांश घर माताओं-बहनों के नाम पर हैं। सरकार द्वारा हर घर तक जल, बिजली और उज्ज्वला गैस पहुंचाई गई है ताकि महिलाओं को सम्मान और सुविधा मिल सके।

भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया।

प्रदर्शनी और संवाद

प्रधानमंत्री ने देवी अहिल्याबाई पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें उनके सुशासन, महिला स्वावलंबन और धार्मिक स्थलों के विकास के कार्यों को दिखाया गया। उन्होंने हथकरघा, हस्तशिल्प और ड्रोन तकनीक में लगी महिलाओं से संवाद किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहे।

विशेष अतिथियों द्वारा स्वागत

  • सुश्री ज्ञानेश्वरी देवी – जबलपुर (कैंसर रोगियों की देखभाल)
  • सुश्री प्राची यादव – पहली भारतीय कैनोइस्ट और अर्जुन पुरस्कार विजेता
  • श्रीमती आरती पटेल – ग्राम तिरला, धार की सरपंच
  • सुश्री मीनाक्षी ठाकले – महेश्वरी साड़ी निर्माण में लगी स्वयं सहायता समूह की सदस्य

सम्मान, विमोचन और विकास योजनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय कलाकार डॉ. जयमती कश्यप को देवी अहिल्याबाई राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। उन्होंने देवी अहिल्याबाई पर डाक टिकट और ₹300 मूल्य का स्मृति सिक्का जारी किया।

दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण और इंदौर मेट्रो का शुभारंभ किया गया। 1271 अटल ग्राम सेवा सदनों के निर्माण के लिए ₹483 करोड़ की प्रथम किस्त का वर्चुअल अंतरण किया गया।

परिवहन और धार्मिक कनेक्टिविटी

इंदौर को मेट्रो की नई पहचान मिली है। मालवा क्षेत्र में रेलवे लाइन विस्तार और दतिया-सतना की हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। मां पीतांबरा और मां शारदा देवी के दर्शन अब अधिक सुगम होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने अपने शासन में विकास के साथ विरासत को सहेजा, और आज का भारत भी उसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। रानी कमलापति, रानी दुर्गावती, रानी अवंतीबाई और रानी चेन्नम्मा जैसे नाम आज भी हमें गर्व से भर देते हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे