8 अक्टूबर-जबलपुर के बाद अशोक नगर में खुलेगा प्रदेश का दूसरा कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जबलपुर के बाद अब अशोकनगर में भी प्रदेश का दूसरा कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा। जानकारी की मानें तो अभी पूरे प्रदेश में केवल जबलपुर में ही कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज था। लेकिन अब कृषि प्रशासन ने प्रदेश सरकार को अशोकनगर में कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजा है। प्रदेश सरकार से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कैबिनेट में रखा जाएगा। इस कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक,एमटेक ,पीएचडी एग्रीकल्चर और डिप्लोमा की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए सत्र की शुरुआत 2025 -26 से होगी।
Useful Links
Latest News
Blog



