त्रिवेणी कला संग्रहालय में सात फिल्में प्रदर्शित होंगी। सन् 1913 में बनी हरिश्चंद्र तारामती, 1917 में बनी लंका दहन, 1919 में बनी कालिया मर्दन सहित कई पौराणिक महत्व की फिल्में देखने को मिलेंगी। विक्रमोत्सव अंतर्गत होने वाले इस महोत्सव की तैयारियां महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ कई सप्ताह से कर रही थीं। शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया पहले दिन 1943 में प्रदर्शित फिल्म राम राज्य, 1978 में प्रदर्शित बलराम श्रीकृष्ण, 1959 में प्रदर्शित कवि कालिदास, 1963 में प्रदर्शित हरिश्चंद्र तारामती, 1958 में प्रदर्शित सम्राट चंद्रगुप्त, 1952 में प्रदर्शित आनंद मठ, तेलुगु फिल्म बत्ती विक्रमाक दिखाई जाएगी। छह दिन प्रदर्शित होने वाली फिल्में भारतीय भाषाओं सहित विदेशी भाषाओं में प्रदर्शित होंगी।
Seven films will be screened at Triveni Art Museum. Many films of mythological importance will be seen including Harishchandra Taramati made in 1913, Lanka Dahan made in 1917, Kaliya Mardan made in 1919. Maharaja Vikramaditya Research Institute was making preparations for this festival to be held under Vikramotsav for several weeks. Research Chair Director Shriram Tiwari told that on the first day, the film Ram Rajya was released in 1943, Balram Shri Krishna was released in 1978, Kavi Kalidas was released in 1959, Harishchandra Taramati was released in 1963, Samrat Chandragupta was released in 1958, Anand Math was released in 1952, Telugu film Batti Vikramaka. Will be shown. The films to be screened for six days will be shown in foreign languages including Indian languages.
प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश का संपूर्ण सामान्य ज्ञान - मूल्य मात्र -50 रु