दिव्यांग विद्यार्थियों को 3.90 करोड़ रुपए की राशि जारी


दिव्यांग विद्यार्थियों को 3.90 करोड़ रुपए की राशि जारी

प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित समग्र शिक्षा अभियान में समाजसेवी योजना के तहत ₹3.90 करोड़ की भत्ता राशि जारी की गई है।

यह राशि परिवहन, मार्ग रक्षण, वाचक भत्ता और ब्रेल स्टेशनरी के लिए सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। साथ ही दिव्यांग बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप ₹2000 की राशि गर्ल्स स्टाइपेंड के रूप में प्रदान की गई है।

इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत देना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। यह भत्ता केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलता है जिनकी दिव्यांगता 40% या उससे अधिकमेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाणपत्र होता है।

भत्ते की राशि इस प्रकार है:

  • परिवहन भत्ता: ₹3,000
  • मार्ग रक्षण भत्ता: ₹3,000
  • दृष्टिवाधित छात्रों के लिए वाचक भत्ता: ₹2,500
  • ब्रेल स्टेशनरी सामग्री: ₹2,000
  • दिव्यांग बालिकाओं के लिए गर्ल्स स्टाइपेंड: ₹2,000

वर्ष 2025 में कक्षा 9 से 12 तक के 7,983 दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा पोर्टल 2.0 के माध्यम से सिंगल क्लिक में यह राशि ट्रांसफर की गई। लगभग 2000 और छात्रों को भी जल्द ही यह राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे