वर्ष 2028 तक प्रदेश में होंगे 52 मेडिकल कॉलेज, बड़ी चुनौती फैकल्टी की कमी


वर्ष 2028 तक प्रदेश में होंगे 52 मेडिकल कॉलेज, बड़ी चुनौती फैकल्टी की कमी

23 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश के धार जिले में 600 बेड के मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया गया। यह समारोह पीजी कॉलेज मैदान में हुआ, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने ऐलान किया कि अगले महीने यानी जनवरी 2026 में मध्यप्रदेश के कटनी और पन्ना जिले में दो नए मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि धार में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर देश का पहला मेडिकल कॉलेज बनेगा। यह सिर्फ एक इमारत नहीं होगी, बल्कि यहां से एमबीबीएस डॉक्टर गांव-गांव तक पहुंचेंगे।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में पीपीपी मॉडल के मेडिकल कॉलेज के लिए 1 रुपए में 25 एकड़ जमीन दी है। अब गंभीर बीमारियों का इलाज यहीं होगा। आदिवासी भाई-बहन यहीं डॉक्टर बनेंगे। नर्स, काम्पाउंडर, पैरामेडिकल स्टाफ तैयार होंगे।

सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। विगत चार महीनों में धार को विशेष सौगातें मिलीं हैं। यहां देश का पहला पीएम मित्र पार्क स्थापित हुआ है। साथ ही पीपीपी मॉडल से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी गई है। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें मिलीं हैं।

सीएम ने कहा- जनसुविधाओं के विस्तार के लिए मध्यप्रदेश सरकार निरंतर नवाचार कर रही है। बीते एक वर्ष के भीतर प्रदेश के दो शहरों में मेट्रो रेल सेवा तथा नई हवाई सेवाओं की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही नागरिकों की त्वरित स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का तीव्र गति से विस्तार कर रही है। जन-निजी भागीदारी मॉडल पर स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक व क्रांतिकारी परिवर्तन का आधार बनेंगे।

© 2025 मध्यप्रदेश मेडिकल कॉलेज समाचार




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे