28 मई- भारतीय शांति रक्षक मेजर राधिका सेन को यूएन का मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर-2023 का अवॉर्ड देने की धोषणा की गई।

कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवा देने वाली भारतीय महिला शांति सैनिक मेजर राधिका सेन को प्रतिष्ठित सैन्य जेंडर एडवोकेट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने उन्हें सच्चा अगुआ और रोल मॉडल बताया है। 1993 में हिमाचल प्रदेश में जन्मीं मेजर राधिका आठ वर्ष पहले भारतीय सेना में शामिल हुई थीं।

1993 में हिमाचल प्रदेश में जन्मीं मेजर राधिका आठ वर्ष पहले भारतीय सेना में शामिल हुई थीं। बायोटेक इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद आईआईटी बॉम्बे से मास्टर डिग्री करने के दौरान उन्होंने शस्त्र बलों में शामिल होने का निर्णय लिया था।

मार्च 2023 में इंडियन रैपिड डिप्लायमेंट बटालियन के साथ कांगो में तैनात की गईं और अप्रैल 2024 में उनका कार्यकाल पूरा हो गया। इससे पहले मेजर सुमन गवानी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया था। मेजर सुमन दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ काम किया था और 2019 में उन्हें यह सम्मान दिया गया था।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, विज्ञान ( वर्ग -2 )-750 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे