24 जून- 18वीं लोकसभा का प्रथम सत्र 24 जून से शुरू हुआ।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया। इस सत्र में नए सांसदों के शपथ से लेकर, स्पीकर के चुनाव और विपक्ष के एक्शन पर नजर रहेगी। विपक्ष की ताकत भी बढ़ी है तो ऐसे में सदन के भीतर का नजारा भी बदला-बदला होगा। संसद सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगा। दस दिन के इस सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी। 29 और 30 जून को अवकाश रहेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर (लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष) के रूप में शपथ दिलाई। इसके बाद महताब संसद भवन पहुंचें और लोकसभा की कार्यवाही शुरू की गई।
Useful Links
Latest News
Blog



