इस साल दुनियाभर के 1.42 लाख अमीर बसेंगे दूसरे देश


इस साल दुनियाभर के 1.42 लाख अमीर बसेंगे दूसरे देश

भारत छोड़ इस मुस्लिम देश में जा सकते हैं हजारों की संख्या में करोड़पति! इस वर्ष चार हजार से अधिक का हो सकता है पलायन।

विश्व में अमीरों के पलायन पर तैयार की गई हेनली और पार्टनर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 4,300 करोड़पति भारतीय इस वर्ष देश छोड़ सकते हैं। इन अमीरों की एक बड़ी संख्या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बस सकती है। पिछले वर्ष 5,100 अमीर भारतीय बाहर बस गए थे। भारत में 2022 में एचएनआई (हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल) की संख्या बढ़ कर 7,97,714 हो गई थी।

4300 करोड़पति भारतीय देश छोड़ सकते हैं

रिपोर्ट के अनुसार, भारत हर साल लगभग 34,000 नए करोड़पति तैयार कर रहा है, जिससे अमीरों का विदेश जाना अब चिंता की बात नहीं है।

भारत चीन और ब्रिटेन को पीछे छोड़ सकता है

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और उम्मीद की जा रही है कि करोड़पति पलायन के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है।

भारत से यूएई जा रहे हैं अमीर

यूएई की टैक्स-मुक्त आय, गोल्डन वीजा, और आलीशान जीवनशैली भारतीय करोड़पतियों को आकर्षित कर रही है। यहां इस वर्ष 6,700 नए अमीर बस सकते हैं।

अमीर क्यों छोड़ते हैं अपना देश?

अमीर लोग बेहतर सुरक्षा, टैक्स लाभ, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और जीवन की गुणवत्ता के लिए देश छोड़ते हैं। कई निजी बैंक और वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियां अब यूएई में अपनी सेवाएं तेजी से बढ़ा रही हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे