नवीनतम सामान्य ज्ञान अपडेट 2025
- टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर भारत में: टेस्ला गुरुग्राम में अपना पहला एक्सपीरियंस और सर्विस सेंटर खोलेगी, जो बिक्री, डिलीवरी, कंसल्टेंसी, मेंटेनेंस और सुपर चार्जिंग सुविधा प्रदान करेगा।
- ACITI साझेदारी: भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने तकनीक, हरित ऊर्जा और नवाचार में सहयोग के लिए ACITI साझेदारी शुरू की। इसका उद्देश्य भविष्य को नेट-जीरो, सुरक्षित और टिकाऊ बनाना है।
- जस्टिस विक्रम नाथ की नियुक्ति: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस विक्रम नाथ को नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (NALSA) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। यह पद जस्टिस सूर्यकांत के मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद खाली हुआ था।
- डेफलिम्पिक्स स्वर्ण पदक: पंजाब के फाजिल्का की महित संधू ने टोक्यो में आयोजित डेफलिम्पिक्स में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता और 50 मीटर राइफल में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- इथियोपिया हेलिगुब्बी ज्वालामुखी: इथियोपिया का हेलिगुब्बी ज्वालामुखी, अफार रिफ्ट का हिस्सा, 12,000 साल बाद फटा। यह क्षेत्र लगातार टेक्टॉनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण सक्रिय है।