खेम सिंह डेहरिया मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष बने

5 नवंबर को खेम सिंह डेहरिया को मध्य प्रदेश के निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे महेश चंद्र चौधरी को पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया।

उच्च शिक्षा विभाग ने आयोग के अध्यक्ष, दो सदस्य और एक सचिव की नियुक्ति की है। इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।