नवीनतम सामान्य-2025


  • आईसीएआर के नए महानिदेशक: कृषि वैज्ञानिक मांगीलाल जाट को तीन साल के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
  • बच्चे ऑपरेट करेंगे बैंक अकाउंट: आरबीआई की नई गाइडलाइन के अनुसार, 10 साल से अधिक उम्र के सभी नाबालिग अपना बैंक खाता स्वयं ऑपरेट कर सकेंगे।
  • ब्रह्मोस मिसाइल का निर्यात: भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम की दूसरी खेप फिलीपींस को भेजी।
  • विश्व कप में रजत पदक: भारतीय निशानेबाज सिमरनप्रीत कौर बरार ने 25 मीटर स्पिटल स्पर्धा में पहला सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदक जीता।
  • गांधी सागर में नए चीते: मध्यप्रदेश के गांधी सागर वन्य जीवन अभ्यारण में कूनो नेशनल पार्क से लाकर दो चीते छोड़े गए। इनका नाम प्रभास और पावक रखा गया।
  • पोप फ्रांसिस का निधन: रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी लीडर पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • आईएसएसएफ विश्व कप में अर्जुन बाबुता: निशानेबाज अर्जुन बाबुता ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • अमरावती: दुनिया का पहला नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित शहर: आंध्रप्रदेश की नई राजधानी अमरावती पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा पर चलेगी। यह ऐसा करने वाला दुनिया का पहला शहर होगा।
  • फ्लेमिंगो लेक अब संरक्षित रिजर्व: महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड ने डीपीएस फ्लेमिंगो झील को संरक्षण रिजर्व घोषित किया। यह झील फ्लेमिंगो के लिए विश्राम स्थल है।
  • विकास का सफल परीक्षण: इसरो ने मानव को अंतरिक्ष में ले जाने वाले इंजन का सफल परीक्षण किया। यह इंजन गगनयान अभियान में प्रयोग होगा।
  • जीपीएस युक्त पानी टैंकर: दिल्ली सरकार ने जल संकट से मुक्ति दिलाने के लिए 1,111 जीपीएस सिस्टम से लैस पानी टैंकर शुरू किए। इनकी निगरानी के लिए कमांड सेंटर बनाया गया है।
  • फॉरेन एक्सचेंज टर्नओवर दोगुना: भारत के फॉरेन एक्सचेंज बाजार का एवरेज डेली टर्नओवर 2024 में बढ़कर 60 अरब डॉलर हो गया है। यह 2020 में 32 अरब डॉलर से करीब दोगुना है।



  • पत्रिका

    ...
    Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
    और देखे
    ...
    Pratiyogita Nirdeshika March 2026
    और देखे
    ...
    Pratiyogita Nirdeshika February 2026
    और देखे
    ...
    Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
    और देखे