19 सितंबर- प्रधानमंत्री ने P & K उर्वरकों पर 24,475 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने P&K उर्वरकों पर रबी सीजन 2024 (अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 तक) के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरों को मंजूरी दी है। इस निर्णय का उद्देश्य किसानों को सब्सिडीयुक्त, किफायती और उचित रेट पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। सरकार उर्वरक निर्माताओं/आयातकों के जरिए किसानों को सब्सिडी वाले मूल्यों पर 28 ग्रेड के P&K उर्वरक उपलब्ध करा रही है। P&K उर्वरकों पर सब्सिडी NBS योजना द्वारा नियंत्रित होती है। NBS योजना 1 अप्रैल, 2010 से प्रभावी है। उर्वरकों और इनपुट यानी यूरिया, डीएपी, एमओपी और सल्फर की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हालिया रुझानों को देखते हुए, सरकार ने P&K उर्वरकों पर रबी 2024 के लिए एनबीएस दरों को मंजूरी देने का फैसला किया है। इसमें उर्वरक कंपनियों को N (नाइट्रोजन), P (फास्फोरस) और K (पोटाश) की अनुमोदित और अधिसूचित दरों के अनुसार सब्सिडी प्रदान की जाएगी ताकि किसानों को सस्ती कीमतों पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -50रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI हल प्रश्न पत्र एवं मॉडल प्रश्नपत्र - मूल्य मात्र -20 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे